खाट पर एंबुलेंस : युवती का शव खाट पर लादकर 10 किमी चले परिजन, नहीं मिली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। झारखंड की बदहाल और असंवेदनशील स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर बेपर्द हुई है। साहिबगंज जिले में आदिम ‘पहाड़िया जनजाति’ समुदाय की बीमार युवती बदरिन पहाड़िन को परिजन खाट पर लादकर इलाज के लिए 10 किलोमीटर पैदल चलकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को घर ले जाने के लिए भी अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिली। मजबूरन परिजनों को शव को उसी खाट पर रखकर वापस 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। मृत युवती मंडरो प्रखंड के लोदोनी पहाड़ निवासी गजरा पहाड़िया की पुत्री थी। बुधवार को इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद राज्य के नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए उन्हें “सरकार और जनता पर बोझ” करार दिया है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य मंत्री ने एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी अपने करीबी को सौंप दी है और उनके नाबालिग बेटे तक सरकारी अस्पतालों के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और जनता के साथ अन्याय बताया।
मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवाओं की तत्काल समीक्षा होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने मुख्यमंत्री से सख्त और प्रभावी दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की ताकि जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना न पड़े। मरांडी ने यह भी कहा कि सरकार को चाहिए कि वह बयानबाजी छोड़कर ठोस कदम उठाए, ताकि आम जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना न पड़े। झारखंड के कई इलाकों से खाट, साइकिल और ठेले पर मरीज ले जाने की तस्वीरें पहले भी आती रही हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक