खूंटी के रीमिक्स फॉल में दो छात्र डूबे, एक की तलाश जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : खूंटी जिले के मारंगहादा स्थित रीमिक्स फॉल में शुक्रवार दोपहर नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में डूब गए. स्थानीय गोताखोरों ने एक छात्र को बचा लिया, जिसे इलाज के लिए रांची भेजा गया, जबकि दूसरे छात्र की तलाश जारी है.

जानिये क्या है पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, रांची से आठ दोस्त घूमने के लिए रीमिक्स फॉल पहुंचे थे. नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. यह देख उनके साथियों ने शोर मचाया. मौके पर मौजूद पर्यटन मित्र ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सिर्फ एक छात्र को सुरक्षित निकाला जा सका.

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों को तलाशी अभियान में लगाया गया है. प्रशासन लगातार लापता छात्र की तलाश में जुटा हुई है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय