पाकुड़:लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रष्का हेंब्रम ने हिरणपुर व अमड़ापाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के दर्जनों गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने पक्ष में मतदान की अपील वोटरों से की। निर्दलीय प्रत्याशी रष्का हेंब्रम ने कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक ही परिवार ने वर्षों राज्य किया। बावजूद क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। अगर ग्रामीणों का आर्शीवाद मुझे मिला तो गांव की समस्याओं को दूर कर शहर का दर्जा दिया जाएगा। विकास मेरी एक मात्र लक्ष्य है। इसी उद्देश्य के साथ चुनाव मैदान में उतरने का काम किया है। जनसंपर्क अभियान में काफी संख्या में उनके सर्मथक मौजूद थे।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



