जमुआ में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में एक ही परिवार के 6 लोग जंगली मशरूम खाने से फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बीमारों में पति-पत्नी और 4 बच्चे शामिल हैं. इसमें राजेश वर्मा, मनीता देवी, अभिलाषा कुमारी, सोनम कुमारी, वर्षा कुमारी और आयुष कुमार शामिल है.

इस बात राजेश वर्मा ने बताया कि बारिश होने के बाद जंगल में जमीन से मशरूम निकला था, जिसको उठाकर घर में लाकर बीते शाम सब्जी बनाया गया था.

रात में खाना खाने के बाद सभी को उल्टी होने लगा. इसके बाद किसी तरह इलाज के लिए सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि रात के करीब 9:00 बजे के आसपास खाना खाने के कुछ देर बाद हीं सभी को एक के बाद एक उल्टी और चक्कर आने लगे.

देखते ही देखते बच्चों की हालत और भी गंभीर हो गई. पहले तो परिजनों को लगा कि आप सामान गैस उल्या बदहजमी आशा है, लेकिन हालत बिगड़ती जा रही थी. लोगों की मदद से सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालात को गंभीर बताते हुए उन्हें तुरंत सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल, सभी का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है. डॉक्टर के अनुसार, जंगली मशरूम कई बार जहरीले होते हैं और बारिश के मौसम में या समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है. बिना जांच पर के मशरूम का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है. ग्रामीण इलाकों में लोग अक्सर जंगल से सब्जी या मशरूम घर ले आते हैं. ऐसे में यह घटना चेतावनी है कि बिना जानकारी के जंगल से लाई गई खाद्य वस्तुओं का सेवन खतरनाक हो सकता है. इस हादसे के बाद घाघरा गांव में दहशत का माहौल है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए