गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है एनडीए सरकार : माकपा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार देशहित को ताक पर रखकर गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है। साथ ही उन्हें आर्थिक रुप से पंगु बनाने के दिशा में काम कर रही है।

यह बातें माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र के भेदभाव का ताजा उदाहरण केरल है जिसे केंद्र की नीतियों के कारण अपने राजस्व में उसे पिछले पांच वर्षों में 57 हजार करोड़ रुपये का भारी घाटा झेलना पड़ा। उसी प्रकार संवैधानिक प्रावधानों की गलत व्याख्या कर राज्यों के कर्ज लेने की सीमाओं पर कटौतियां थोप दी गई केंद्रीय टैक्स में से केरल का हिस्सा, जो 10 वें वित्त आयोग के दौरान 3.875 प्रतिशत थी वर्तमान 15 वें वित्त आयोग के समय मात्र 1.925 प्रतिशत रह गयी है। इससे वर्ष 2024-25 में ही केरल को 27 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद केरल की वाम सरकार ने अपने संसाधनों से काम किया।

प्रकाश विप्लव ने कहा कि झारखंड के साथ केंद्र सरकार यही कर रही है। उन्होंपने कहा कि अपने उचित हिस्से के लिए भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्तमंत्री को दिल्ली जाकर विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों से संपर्क करना पड़ता है।

झारखंड को 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में मिलने वाले दो वित्तीय वर्ष के बकाये राशि पर केंद्र सरकार कुंडली मार कर बैठी थी जिसका भुगतान नहीं होने से राज्य में वंचित समुदायों के बच्चों की पढ़ाई छात्रवृत्ति नहीं मिलने से वाधित हुई। इसके अलावा पैसे के अभाव में झारखंड के चार हजार से ज्यादा पंचायतों में विकास का काम ठप्प हो गया।

राज्य सरकार के मंत्रियों ने दिल्ली में डेरा डाले जाने के बाद वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर वर्ष 2024 – 25 के लिए प्रथम किश्त की अनुदान राशि 275.13 करोड़ रुपये वित्त मंत्रालय ने जारी किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर