गोकुलपुर हटिया में ग्रामीणों को की गई जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का पाकुड़ प्रखंड के गोकुलपुर हटिया समेत नवादा पंचायत में चलाया गया। उक्त अभियान में गोकुलपुर हटिया में आए दूर दराज के आदिवासी क्षेत्रों जैसे दुर्गापुर, गोसाईंपुर, विशुनपुर, कोलजोड़ा समेत अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के बीच डायन प्रथा, घरेलू विवाद, मानव तस्करी, बाल विवाह समेत डीएलएसए से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। जागरूकता के दौरान जागरूक पर्ची वितरण की गई हटिया परिसर में घूम घूमकर कानूनी एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया। शनिवार के इस कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मौकमाउल शेख, एजारुल शेख, अमूल्य रत्न रविदास, प्रियंका झा, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर के विद्यालयों में रक्षाबंधन पर निबंध और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर

पाकुड़ में हर्षोल्लास से मना सावन तीज महोत्सव, लोकगीतों पर थिरकीं महिलाएं

पाकुड़ मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन में सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की

पाकुड़ में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक, स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी का निर्देश

स्थानीय सर्किट हाउस में शनिवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने की। इस दौरान

मुसाबनी में 450 CRPF जवानों और युवाओं ने लगाई दौड़, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का दिया संदेश

उमेश कांत गिरि, ब्यूरो प्रभारी घाटशिला, झारखंड। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को मुसाबनी में सीआरपीएफ की 193 बटालियन