गोडाबाड़ी हटिया के समीप स्थित संत जेवियर स्कूल के शिक्षक पुण्य गौरव के मकान में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडाबाड़ी हटिया के समीप स्थित एक मकान में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसका पता तब चला जब मकान मालिक कोलकाता से गुरुवार की रात अपने घर पहुंचे। दरअसल संत जेवियर स्कूल के शिक्षक पुण्य गौरव अपनी मां व छोटे भाई के साथ 25 दिसंबर को कोलकाता गए थे। गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे जब वापस घर पहुंचे तो मेन गेट में लगा दो ताला अलग हटा कर रखा था। उसके पहले गैलेरी का गेट और उसमें ताला लगा हुआ था। पुण्य गौरव ने बताया कि जब अंदर गए तो 4 कमरों का ताला टूटा हुआ था। एक कमरे को छोड़ कर साथ लगे कमरे व आंगन में रखे दो अलमीरा से सोना, चांदी के जेवरात, डेढ़ लाख कैश व चुकड़ी में रखा 20-30 हजार, टेबल पर रखा 2 लैपटॉप, एक टेबलेट व अन्य सामान की चोरी कर ली। वहीं प्रथम तल्ला पर रहने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षक यूपी निवासी रीना उपाध्याय व डिंपल के कमरों एवं दूसरे तल्ला पर रहने वाली भाड़ेदार रांची की वीणा के कमरों में भी चोरी हुई। पुण्य गौरव ने बताया कि भाड़ेदारों के कमरों का ताला भी टूटा हुआ था। पुलिस के आने के बाद उनके घर में भी चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि प्रथम तल्ला में यूपी की रीना उपाध्याय व रांची की डिंपल साथ में रहती थीं। दोनों 22 दिसंबर को घर चली गई थीं। वहीं रांची की वीणा 23 दिसंबर को घर गयी थीं। इधर सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पंकज दूबे, नगर इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की।वहीं शुक्रवार की सुबह पुलिस विभाग की ओर फ्रांसिंसिंग की टीम में शामिल एस आई जीतू तिग्गा,आरक्षी बजरंगी मंडल,ने धर आकर जांच पड़ताल शुरू की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले