गोड्डा: पोड़ैयाहाट के नवाडीहा में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, 900 बोतल शराब जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र की भटोंदा पंचायत के नवाडीहा गांव में संचालित एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार शराब, स्पिरिट और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई।

उत्पाद विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरएस (RS) ब्रांड की करीब 900 बोतल अवैध शराब, विदेशी शराब तैयार करने में प्रयुक्त स्पिरिट, पैकेजिंग रोल, ढक्कन तथा अन्य उपकरण जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यहां अवैध रूप से शराब तैयार कर उसकी पैकेजिंग की जा रही थी और उसे झारखंड से बिहार भेजने की तैयारी थी।

हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही इस अवैध कारोबार से जुड़े तस्कर मौके से फरार हो गए, जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। अवैध शराब कारोबार से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिस मकान में शराब बनाने और पैकेजिंग का कार्य चल रहा था, उसके वास्तविक मालिक की भी पहचान की जा रही है। जांच में यदि मकान मालिक की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित