गोड्डा: प्रोजेक्ट आत्मनिर्भरता से सामाजिक रूप से सशक्त बन रहे जरूरतमंद, डालसा ने किया जागरूकता कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार तथा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर सदर प्रखंड के निपनिया पंचायत भवन में आउटरीच एंड अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में डालसा की टीम की सदस्य एलएडीसी लीली कुमारी, नवीन कुमार और ममता कुमारी ने ग्रामीणों को मुफ्त विधिक सहायता, उनके संवैधानिक अधिकारों तथा झालसा के ‘प्रोजेक्ट आत्मनिर्भरता’ की विस्तृत जानकारी दी।

डालसा की टीम ने बताया कि प्रोजेक्ट आत्मनिर्भरता केवल कानूनी सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा कवच है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकार दिलाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ विशेष रूप से महिलाओं (विधवा एवं परित्यक्ता), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, वृद्धजन, दिव्यांगजन तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलता है, जो जानकारी या आर्थिक अभाव के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।

डालसा के अनुसार, लोक अदालतों और विधिक सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) भी नियुक्त किए गए हैं।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि छोटे-मोटे और पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी सहमति तथा लोक अदालतों के माध्यम से कराया जाता है। इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों में चल रहे 90 दिवसीय इंटेंसिव जागरूकता अभियान के तहत भी लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन