गोड्डा: बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता पाने का अधिकार, डालसा ने स्कूल में दी कानूनी जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से शनिवार को सीएम एक्सलेंस प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय, गोड्डा में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार तथा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डालसा की टीम ने छात्राओं और उपस्थित लोगों को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी दी। लीगल एड डिफेंस काउंसिल अजीत कुमार ने नालसा की ‘बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना-2024’ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हर बच्चे को, उसकी आर्थिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार है।

उन्होंने बताया कि यह योजना कानून के साथ संघर्ष में आए बच्चों (Juvenile in Conflict with Law) तथा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को हर स्तर पर निःशुल्क और प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके साथ ही पुलिस, न्यायालय और अन्य कानूनी संस्थानों में बच्चों के लिए संवेदनशील एवं बाल-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

अजीत कुमार ने कहा कि योजना के तहत शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही पुलिस हिरासत एवं पूछताछ के दौरान बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, किशोर न्याय बोर्ड में प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व, बाल गृह, ऑब्जर्वेशन होम और शेल्टर होम में रहने वाले बच्चों की कानूनी स्थिति की निगरानी तथा बाल कल्याण समिति के समक्ष अनाथ, लापता एवं शोषित बच्चों के पुनर्वास में भी विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम के दौरान पोक्सो अधिनियम, पीड़ित प्रतिकर (मुआवजा) योजना और अन्य कानूनी प्रावधानों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अधिकार मित्र नवीन कुमार, अविनाश सिन्हा, शिक्षक विद्या सागर और निरंजन कुमार नीरज ने भी छात्राओं को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका अंगिका कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बाहर इलाज की जरूरत नहीं: डॉ. भारत भूषण भगत

पाकुड़िया: प्रखंडवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), पाकुड़िया में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया

पाकुड़: वारंटी अभियुक्त छोटो हांसदा गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़: माननीय न्यायालय में लंबित जीआर संख्या 251/23 से संबंधित गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) मामले में फरार चल रहे अभियुक्त छोटो हांसदा को मालपहाड़ी ओपी

झामुमो कार्यकर्ता आयनेश सोरेन का निधन, अब्दुल वदूद ने जताया शोक

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जयपुर पंचायत की मुखिया रोजमेरी मुर्मू के पति आयनेश सोरेन के निधन से महेशपुर क्षेत्र में

पीएम श्री मध्य विद्यालय के प्रभारी राजेंद्र कुमार झा सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

गोड्डा: पीएम श्री राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक), गोड्डा के प्रभारी राजेंद्र कुमार झा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह