गोड्डा में ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज ने की। बैठक में पुलिस अधिकारियों के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।

बैठक में पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के साथ सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सदर एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है। सभी लोग आपसी तालमेल और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ, जातिसूचक अथवा आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर न तो खुद फैलाएं और न ही दूसरों को फैलाने दें। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी सूचना या गतिविधि दिखाई देती है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ने की आशंका हो, तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस या नजदीकी थाना को दें। एसडीपीओ ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर दिनेश महली ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब ने शांति, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से इसी संदेश के साथ पर्व मनाने और समाज में अमन-शांति एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि से बचना चाहिए, जिससे दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो।

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्धारित रूट से ही निकलेगा जुलूस

नगर थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने लोगों से पूर्व निर्धारित रूट का ही पालन करने की अपील की और कहा कि किसी भी परिस्थिति में निर्धारित मार्ग से हटकर जुलूस नहीं निकाला जाए।

थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी प्रकार के विवादित, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाह या विवादित सामग्री को आगे बढ़ाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान उपद्रव फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा ने कहा कि पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस और अन्य आयोजनों में समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक शांति बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों को किसी भी तरह की गतिविधि का मौका नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। लोगों ने कहा कि गोड्डा की सामाजिक एकता और भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।

बैठक में नगर थाना एसआई भोला दास, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एकरारूल हसन आलम, अंजुमन कमिटी असनबनी के सचिव मो. सयाजुद्दीन, ठाकुर शिवेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि इफ्तेखार रसल, मो. नईम, मो. जियाउद्दीन, अंजुम अखबार उर्फ राजेश खान, मो. तनवीर, मो. ईरशाद सहित कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल