गोड्डा में एसपी मुकेश कुमार ने की मासिक अपराध गोष्ठी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने सोमवार को जिले के दोनों अनुमंडलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। बैठक में जिले में चल रहे पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वाहन चेकिंग और अपराध नियंत्रण पर जोर

एसपी ने वाहन दुर्घटनाओं, वाहन चोरी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए थाना प्रभारियों को समय-समय पर स्थान बदलकर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध शराब, कोरेक्स, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी कर विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा।

मोटरसाइकिल चोरी गिरोह पर विशेष निगरानी रखने के साथ प्रभावी कार्रवाई करने और चोरी एवं गृहभेदन के मामलों का शीघ्र उद्भेदन कर चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैंक और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की समीक्षा

बैठक में बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा गया। एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, सीसीटीएनएस में आंकड़ों की समय पर प्रविष्टि और अधिकाधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया।

लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन करने तथा फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने को भी कहा गया।

अवैध खनन और नशे के कारोबार पर कार्रवाई

एसपी मुकेश कुमार ने अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खनन विभाग और अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस मुख्यालय एवं वरीय कार्यालयों से प्राप्त पत्रों, लंबित चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन तथा पुलिस हेल्पलाइन से प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन करने को कहा।

महिलाओं की सुरक्षा और डायल-112 पर त्वरित कार्रवाई

संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए आपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार सर्विलांस प्रोसीडिंग की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। महिलाओं के प्रति अपराध से संबंधित सूचना या थाना में आवेदन प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अलावा डायल-112 से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई, सघन वाहन जांच और मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी मुकेश कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों से अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में