गोड्डा में खेल सुविधाओं और पर्यटन विकास को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने और प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के समग्र विकास को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने की।

बैठक में गांधी मैदान एवं गोड्डा कॉलेज खेल मैदान के जीर्णोद्धार और आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप उन्नयन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। वहीं पोड़ैयाहाट में पूर्व से निर्मित प्रखंड स्तरीय स्टेडियम के विस्तार की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रस्तावित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 2.50 एकड़ भूमि की उपलब्धता और चयन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा महागामा प्रखंड स्थित जय नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में नए खेल मैदान के निर्माण से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

छह पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर

बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। ‘श्रेणी-डी’ के अंतर्गत अधिसूचित छह प्रमुख स्थलों के तकनीकी प्राक्कलनों पर प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। इनमें माधुरी प्राचीन दुर्गा मंदिर, पोड़ैयाहाट, मुलर्स टैंक तालाब, गोड्डा, चिहारी पीठ, पथरगामा, महड़ी धाम शिव मंदिर, गोड्डा, बकसरा दुर्गा मंदिर, पोड़ैयाहाट और सिंहवाहिनी मंदिर, गोड्डा शामिल हैं।

उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने अधिकारियों को खेल एवं पर्यटन से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा।

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो सहित जिला पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य शाखा तथा जिला खेल कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत