गोड्डा: जिले में छात्रों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला स्तरीय छात्र एकता संघ का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
बैठक में अखिलेश कुमार यादव को छात्र एकता संघ का अध्यक्ष, दीपक दास को उपाध्यक्ष, कमलेश यादव को सचिव तथा प्रीतम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा संगठन के प्रमुख सदस्यों के रूप में बिक्रम यादव, विकास कुमार साह, राजेश रविदास, कुंदन गुप्ता, मिलन मंडल, राजेश ठाकुर, उदय मंडल सहित अन्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र एकता संघ छात्रों के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रवृत्ति, रोजगार, परीक्षा संबंधी समस्याओं तथा छात्र हित से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विद्यार्थियों की आवाज बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
बैठक के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाकर छात्र हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।





