गोड्डा में जिला विकास शाखा की समीक्षा बैठक, डीसी ने 15 अगस्त तक लंबित योजनाएं पूरी करने के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास शाखा के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की विभागवार और प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, लंबित मामलों, स्वीकृत योजनाओं की वर्तमान स्थिति तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति का आकलन किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ करें।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एनआरईपी, जिला परिषद एवं पीएचईडी की सभी लंबित योजनाओं को आगामी 15 अगस्त तक प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि आम जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में प्रशासनिक, तकनीकी या अन्य प्रकार की बाधाएं हैं, उनका तत्काल समाधान कर कार्यों में तेजी लाई जाए।

उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता मानकों का पालन और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रत्येक अधिकारी को पूरी जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को