गोड्डा में ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज ट्रैक्टर चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी गया महिंद्रा ट्रैक्टर एवं ट्रेलर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई 2026 की रात सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के महुआटॉड़ गांव निवासी परमानंद साह का महिंद्रा 475 डीआई एमकेएम डीएलएक्स ट्रैक्टर (संख्या JH17V-4513) एवं ट्रेलर (संख्या JH17V-4514) चालक के घर के समीप से अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में सुंदरपहाड़ी थाना कांड संख्या 20/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मानव आसूचना के आधार पर लगातार जांच की। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर एवं ट्रेलर जामताड़ा जिले के डारंर गांव स्थित प्रहल्लाद गोरांय के घर से बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में संचित कुमार उर्फ भोला (दुमका मुफस्सिल), नवनीत कुमार राणा (दुमका नगर), जगेश पाल (मसलिया, दुमका), आलोक कुमार पाल (दुमका नगर) तथा प्रहल्लाद गोरांय (नाला, जामताड़ा) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में वाहन चोरी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नवनीत कुमार राणा का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

गोड्डा पुलिस ने स्पष्ट किया कि संपत्ति संबंधी अपराधों, विशेषकर वाहन चोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखें, आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 पर दें। पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण में आम जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक, सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी विधानचंद्र पटेल, गोड्डा मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद साहा, सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह, कामेश्वर यादव, तेलोस्फर भंगरा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में धान रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल

गोड्डा। बसंतराय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही दो महिलाओं की मौके पर

गोड्डा में ‘न्याय आपके द्वार’ कार्यक्रम, डालसा ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में गठित लीगल एड

गोड्डा के चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को कराया गया रुचिकर मिष्ठान तिथि भोजन

गोड्डा। सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, चांदपुर में शनिवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर

गोड्डा में ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज