गोड्डा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर एसडीपीओ आकाश भारद्वाज सख्त, कई वाहनों के चालान, कुछ जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने बुधवार शाम मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर नियमों का उल्लंघन कर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कई वाहनों के चालान काटे गए, कुछ वाहनों के टायरों की हवा निकाली गई, जबकि कई वाहनों को जब्त कर थाने भेज दिया गया।

एसडीपीओ ने मुख्य बाजार, कारगिल चौक और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए वाहन मालिकों को कड़ी चेतावनी दी कि सार्वजनिक सड़कें पार्किंग स्थल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर मनमाने ढंग से वाहन खड़ा करने से जाम की समस्या बढ़ती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने भविष्य में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले