गोड्डा में दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 350 खिलाड़ियों ने पंजीयन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन गोड्डा अनुमंडल पदाधिकारी बैधनाथ उरांव, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्राणेश सोलोमन, नगर परिषद अध्यक्ष सुशील रमानी एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एकरारूल हसन आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन सत्र का संचालन अमित सिंह ने किया।

खेल से अनुशासन और चरित्र का निर्माण : एसडीओ

उद्घाटन के अवसर पर एसडीओ बैधनाथ उरांव ने कहा कि खेल से अनुशासन और चरित्र का निर्माण होता है। गोड्डा के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा, ताकि जिले से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकें।

नशे और कुसंगति से दूर रखता है खेल : प्राणेश सोलोमन

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्राणेश सोलोमन ने कहा कि खेल युवाओं को नशे और कुसंगति से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों की सहभागिता गोड्डा में खेल के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि संघ का प्रयास रहेगा कि जिले के प्रत्येक प्रखंड की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मिले और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।

खेल में भेदभाव की कोई जगह नहीं : एकरारूल हसन आलम

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एकरारूल हसन आलम ने कहा कि खेल के मैदान में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। खेल भावना से ही समाज और देश आगे बढ़ता है। उन्होंने अल्पसंख्यक एवं आदिवासी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव पुनीत सिंह, उपाध्यक्ष रमेश झा, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, खो-खो संघ सचिव आर्यन चंद्रवंशी, नेटबॉल संघ सचिव गुंजन झा समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

दो दिवसीय प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सुंदरपहाड़ी के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

गोड्डा: सुंदरपहाड़ी प्रखंड के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने

मधुश्रावणी में कमल और रंग-बिरंगे फूलों का विशेष महत्व, गोड्डा में नवविवाहिताओं ने की पूजा

गोड्डा: मिथिला संस्कृति के प्रमुख मधुश्रावणी व्रत को लेकर गोड्डा के विभिन्न गांवों में उत्साह का माहौल है। 14 दिवसीय अनुष्ठान के छठे दिन नवविवाहिताएं

गोड्डा में दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

गोड्डा: जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

गोड्डा में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत से झारखंड में फिर खिलेगा कमल

गोड्डा: बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को गोड्डा जिला परिषद में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की