गोड्डा में पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि, रेनबो म्यूजिकल ने आयोजित की शोक सभा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: पद्मश्री और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गोड्डा में रेनबो म्यूजिकल की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्थानीय शांति नगर स्थित खबर संगम भवन में आयोजित शोक सभा में कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय लोक कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

शोक सभा में सुरजीत झा और धनंजय त्रिवेदी ने डॉ. तीजन बाई के जीवन, संघर्ष और लोक नाट्यगीत पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने अपनी कला के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाया और नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं।

सभा में संजीव झा, अमित राय, मनीष कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह बिट्टू, कौशल किशोर झा, ब्रजेश कुमार मंडल, विष्णु कुमार, प्रेमचंद महतो, अंकित शीर्ष, दिव्यांशु शांडिल्य, राजेंद्र प्रसाद और नंदिनी महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. तीजन बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन