गोड्डा में बारिश से बढ़ी उम्मीद, धान रोपनी के लिए किसानों का इंतजार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ठाकुरगंगटी (गोड्डा): लंबे इंतजार के बाद जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर उम्मीद की किरण जगाई है। हालांकि अब तक हुई बारिश धान रोपनी के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि लगातार दो से तीन घंटे अच्छी बारिश होती तो अगले ही दिन खेतों में धान रोपनी का कार्य शुरू किया जा सकता था।

कम बारिश के कारण खेतों में अभी पर्याप्त पानी नहीं भर पाया है। किसानों को उम्मीद है कि यदि अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होती रही तो खेत रोपनी योग्य हो जाएंगे। इस वर्ष कमजोर मानसून और लंबे समय तक पड़ी भीषण गर्मी के कारण रोहिणी, मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र बीत जाने के बावजूद धान रोपनी का काम शुरू नहीं हो सका है।

लगातार तेज धूप और गर्मी के कारण कई किसानों के खेतों में तैयार धान का बिचड़ा भी सूखकर खराब हो गया है। अब पर्याप्त बारिश होने पर किसानों को दोबारा बिचड़ा तैयार करना पड़ेगा, जिसके बाद 15 से 20 दिन में ही रोपनी संभव होगी। किसानों का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश होती तो वैज्ञानिक तरीके से धान की खेती शुरू हो जाती। फिलहाल सभी की नजरें मानसून की अगली अच्छी बारिश पर टिकी हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल