गोड्डा में मतदाता पुनरीक्षण 2026 का निरीक्षण | डीसी लोकेश मिश्रा ने दिए जरूरी निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पोड़ैयाहाट और गोड्डा विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, दस्तावेजों के सत्यापन, डिजिटाइजेशन और डेटा अपलोडिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों से बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचे, भरे हुए प्रपत्र निर्धारित अवधि में प्राप्त किए जाएं और दस्तावेजों का सत्यापन पूरी पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ किया जाए।

डीसी लोकेश मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को त्रुटिरहित डेटा एंट्री, समयबद्ध डिजिटाइजेशन और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और शुद्ध तैयार हो सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों, कार्य की प्रगति और डेटा अपलोडिंग की स्थिति का भी जायजा लिया। साथ ही लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और अभियान की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अपना गणना प्रपत्र समय पर भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करें तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संलग्न करें। उन्होंने नागरिकों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है—“कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं”, ताकि गोड्डा जिले की मतदाता सूची पूरी तरह सटीक, अद्यतन और समावेशी बन सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन