गोड्डा में स्वास्थ्य विभाग और विद्यापति सांस्कृतिक परिषद ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: स्वास्थ्य विभाग एवं विद्यापति सांस्कृतिक परिषद, गोड्डा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विद्यापति भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, अमरेश सिंह, डॉ. राहुल कुमार एवं डॉ. सत्येंद्र मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष, सचिव, संस्थापक एवं सदस्यों के साथ पूर्व अध्यक्ष परमानंद चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ झा, सुनील झा, दिलीप कुमार झा, निखिल कुमार, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा, मृत्युञ्जय कुमार झा, वार्ड-2 के पार्षद सौरभ परासर, सामाजिक कार्यकर्ता मो. कमरान अशर्फी, प्रदीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान करीब 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ-साथ जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में पुष्प कुमारी, आराधना कुमारी, सोनम कुमारी, जयमाला कुमारी, मुकेश ठाकुर, कुमुद रंजन झा, अनुराग भारती, प्रभात कुमार, केदार दास, करिश्मा कुमारी, अर्चना कुमारी, माला कुमारी, नीतू कुमारी, प्रियदर्शनी, रवि कुमार, जयशंकर एवं मिलन नाग ने सक्रिय भूमिका निभाई।

वहीं, शिविर के सफल आयोजन में नीलेंद्र कुमार झा, शैलेन्द्र कुमार झा एवं प्रभु कुमार सहित परिषद के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस