गोड्डा में 31 जुलाई को होगा रेनबो म्यूजिकल ग्रुप का ‘स्वरांजलि’ कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: रेनबो म्यूजिकल ग्रुप, गोड्डा की ओर से 31 जुलाई को शाम 7 बजे स्थानीय गांधी मैदान स्थित कला-संस्कृति मंच पर परंपरागत ‘स्वरांजलि’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वर्ष 1999 से लगातार आयोजित किया जा रहा है और कोरोना काल को छोड़कर इसकी परंपरा आज भी कायम है।

रेनबो म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत झा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कलाकार स्वर सम्राट मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि, शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस, कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती तथा 4 अगस्त को आने वाली किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही कारगिल विजय सप्ताह के अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 1999 को ही रेनबो म्यूजिकल ग्रुप की स्थापना हुई थी। इसी कारण हर वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर ‘स्वरांजलि’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से महान विभूतियों और देश के वीर शहीदों को याद करते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी