गोड्डा: विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें कार्य – डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: उपायुक्त के निर्देश पर डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विस्पुते श्रीकांत यशवंत की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वीकृत एवं लंबित योजनाओं, वित्तीय और भौतिक प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए डीडीसी ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और जवाबदेही के साथ पूरा किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन करने, तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने और योजनाओं की प्रगति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना तथा आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है, इसलिए सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।

डीडीसी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन और लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों को विभागवार लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने, नियमित प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तथा आगामी समीक्षा बैठक से पहले निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को