गोड्डा DDMA बैठक: 34 आपदा राहत आवेदनों की समीक्षा, 30 को मिली मंजूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा जिले में आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (DDMA) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने की। बैठक में सड़क दुर्घटना, अग्निकांड, वज्रपात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के राहत आवेदनों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान कुल 34 राहत आवेदनों पर विचार किया गया, जिसमें 30 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं चार आवेदनों में त्रुटि पाए जाने पर संबंधित कमियों को दूर कर दोबारा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपदा पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा फ्रंट ऑफिस की पहल, रूठे दंपति में कराया समझौता और दी विदाई

गोड्डा व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट ऑफिस ने एक प्री लिटिगेशन मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन कर एक दंपति को फिर

बसंतराय में डाक विभाग की पहल, रक्षाबंधन पर होगी ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता

डिजिटल दौर में जहां शुभकामनाओं का आदान-प्रदान मोबाइल और सोशल मीडिया तक सीमित होता जा रहा है, वहीं भारतीय डाक विभाग पारंपरिक डाक संस्कृति को

महागामा में आज होगा आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, राहत-बचाव तैयारियों की होगी जांच

महागामा अनुमंडल प्रशासन द्वारा बुधवार 15 जुलाई को ऊर्जानगर बी-टाइप पार्क में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी

गोड्डा DDMA बैठक: 34 आपदा राहत आवेदनों की समीक्षा, 30 को मिली मंजूरी

गोड्डा जिले में आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (DDMA) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में