गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन पर अदाणी पावर कर्मियों ने किया 151 यूनिट रक्तदान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पीरपैंती, भागलपुर : अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा देशभर में अदाणी समूह की विभिन्न इकाइयों में आयोजित रक्तदान अभियान के तहत भागलपुर जिले के पीरपैंती स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी और सहयोगी कंपनियों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 151 यूनिट रक्तदान किया और समाज को जीवन बचाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कहलगांव अनुमंडल के एसडीएम कृष्ण चन्द्र गुप्ता, एसडीपीओ-2 श्रीमति गरिमा तथा प्लांट हेड ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने की अपील की।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम भाई अदाणी के जन्मदिवस पर हर वर्ष यह विशेष अभियान प्रीति अदाणी के नेतृत्व में आयोजित किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संग्रहित रक्त को जरूरतमंद मरीजों तक समय पर उपलब्ध कराना है।
रक्तदान शिविर में अदाणी पावर लिमिटेड के कर्मचारियों के साथ-साथ सहयोगी कंपनियों के कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

 

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित