ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सकड़भंगा पंचायत के मुखिया एवं उसका पति के द्वारा हम सभी लाभुकों से 15-15 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

तालझारी: झारखंड सरकार के द्वारा ‘अबुआ आवास’ योजना की शुरुआत की गई। जिसके अंतर्गत राज्य के गरीब लोगों को तीन कमरों का पक्के का मकान बनाकर दी जाती है। इस योजना को झारखंड सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी योजना के रूप में देखी जाती है। लेकिन तालझारी प्रखंड में इस योजना को लेकर लाभुकों द्वारा गबन और उगाही का आरोप लगाया गया है। दरअसल, तालझारी प्रखंड के सकडभंगा पंचायत के ग्रामीण मुनी मुर्मू, मोनिका सोरेन, मेरी मरांडी एवं बाले मुर्मू ने तालझारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार के कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत की थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सकड़भंगा पंचायत के मुखिया रोजलीन मुर्मू एवं उसका पति अनिल हांसदा के द्वारा हम सभी लाभुकों से 15-15 हजार रुपए करके लिया है। और कहां है कि तुम लोगों का अबुआ आवास हो जाएगा। साथ ही कहा कि जो बकाया किस्त जो तुम्हारे खाते में नहीं आया है वह भी आ जाएगा। वही इस मामले को लेकर बीडीओ पवन कुमार ने कहां की जांच किया जा रहा है जांच कर इसकी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को जल्द ही भेज दी जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर मुखिया के ऊपर उच्च पदाधिकारी के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक