ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, कुल 12 सत्रों का किया गया आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : अमड़ापाड़ा, हिरणपुर,लिट्टीपाड़ा एवं पाकुड़िया प्रखंड में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। ग्राम पंचायत विकास योजना 2024 के अन्तर्गत प्रखंड पंचायत संसाधन केंद्र एवं प्रखंड के सभागार कक्ष में पंचायती राज विभाग द्वारा जन योजना अभियान के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल को दिया जाने वाला तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर द्वारा सबकी योजना सबका विकास विषय पर पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम को सशक्त बनाने के लिए गरीब मुक्त और उन्नत आजीविका गांव, स्वास्थ्य गांव, बाल हितैषी, जल पर्याप्त, स्वच्छ और हरित, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा,समाजिक रूप से सुरक्षित, सुशासन वाला गांव महिला एवं बाल हितैषी समेत नौ विषयों पर योजना चयन एवं सफल बनाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक