ग्राम रोजगार सेवकों के तबादले पर फिलहाल रोक, पुराने प्रखंडों में योगदान का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा : ग्राम रोजगार सेवकों के स्थानांतरण आदेश पर जिला प्रशासन ने फिलहाल अस्थायी रोक लगा दी है। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर यह निर्णय ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर विचार करने के बाद लिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार सभी संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों को तत्काल अपने पूर्व पदस्थापित प्रखंडों में योगदान देने को कहा गया है, ताकि मनरेगा एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
उपायुक्त ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों की ओर से प्रस्तुत समस्याओं एवं प्रतिवेदनों को गंभीरता से सुना गया है। प्रशासन सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि स्थानांतरण से संबंधित मामले की विस्तृत समीक्षा के लिए गठित समिति प्रशासनिक आवश्यकता, कार्यहित तथा प्राप्त प्रतिवेदनों का परीक्षण करेगी। समिति की अनुशंसा के आधार पर स्थानांतरण के संबंध में नए सिरे से अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी ग्राम रोजगार सेवक निर्धारित अवधि के भीतर अपने पूर्व प्रखंडों में योगदान सुनिश्चित करें। निर्देशों की अवहेलना अथवा योगदान में अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार : डीएम ने लंबित मामलों के निपटारे का दिया सख्त आदेश

कटिहार :जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य

पत्नी पर नकदी व जेवर लेकर घर छोड़ने का आरोप, थाने में दिया आवेदन

कुरसेला थाना क्षेत्र के कोशकीपुर निवासी भीमा कुमार सिंह ने अपनी पत्नी पर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर बिना सूचना के घर छोड़ने

वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का हुआ शुभारंभ, गायक शिव हर्ष सिंह राजपूत ने मचाया धमाल

भागलपुर :  भागलपुर में आर्यन गार्डन रिसोर्ट में वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मिर्जा चौकी निवासी गायक शिव हर्ष