घाटशिला बालू खनन विवाद: एनजीटी रोक से पहले लाखों CFT स्टॉक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला: गुड़ाबांदा के कोइमा स्थित स्वर्णरेखा नदी में गोदावरी कमोडिटीज लिमिटेड को बालू उठाव का कार्य आवंटित किया गया था। एनजीटी की रोक से पहले भारी मात्रा में बालू का स्टॉक किए जाने पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि चार लाख सीएफटी से अधिक बालू का भंडारण किया गया, जबकि स्टॉक प्वाइंट पर कोई सूचना पट्ट भी नहीं लगाया गया।

8 जून 2026 को जिला खनन पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी से भूमि की वैधानिक स्थिति, वन क्षेत्र, सड़क, सरकारी भूमि और स्टोरेज यूनिट की स्वीकृति सहित कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रिपोर्ट आने से पहले ही बालू खनन और स्टॉकिंग किसके आदेश पर हुई।

अब पूरे मामले में खनन विभाग, अंचल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने