घाटशिला: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित इस शोकसभा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रशासनिक कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान सुदिव्य कुमार सोनू के सार्वजनिक जीवन और राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। वे झारखंड सरकार में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा और को-स्कॉलास्टिक इंचार्ज शाश्वती रॉय पटनायक ने अपने संबोधन में सुदिव्य कुमार सोनू के जनकल्याण और राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया। उन्होंने युवाओं के सशक्तिकरण, स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने और झारखंड में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए उनके प्रयासों को रेखांकित किया।

शोकसभा के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा ने 6 सितंबर 2026 को हुए सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे दिवंगत मंत्री के आदर्शों और जनसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाएं तथा शिक्षा और समाजसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन