चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला बंद का किया आह्वान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग-220 (एनएच-220) पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर बर्बर और जनविरोधी कार्रवाई का आरोप लगाया है। पार्टी ने मंगलवार को देश के सभी जिलों में राज्य सरकार का पुतला फूंका और 29 अक्टूबर को पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। भाजपा का यह बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा, जिसमें आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने रांची में एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जनता का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन झारखंड सरकार लगातार आंदोलनों को लाठी और गोली से दबा रही है। उन्होंने कहा कि चाईबासा बाईपास पर पिछले दो वर्षों से एनएच-220 पर भारी वाहनों के आवागमन से अब तक 154 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 10 दिनों में ही चार लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई है। साहू ने बताया कि स्थानीय आदिवासी-मूलवासी जनता ने मंत्री दीपक बिरुवा के आवास घेराव का कार्यक्रम रखा था, लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे बात करने नहीं पहुंचा। रात में पुलिस ने धरनास्थल पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और कई लोगों को गिरफ्तार किया। भगदड़ में कई लोग घायल हुए, जिनमें से कई डर के कारण इलाज नहीं करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हेमंत सोरेन सरकार की दमनकारी प्रवृत्ति का उदाहरण है। सरकार जनता की मौत और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनहीन है। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच की मांग की और कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।-
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में