चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या को लेकर कई बार खबर प्रकाशित होने के बावजूद स्थानीय मुखिया और प्रखंड प्रशासन की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

बल्थी महेशपुर की इस ग्रामीण सड़क से सीमावर्ती जिले के सिमरा, कोसकीपुर, सपाहा और डुमरी समेत कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। लंबे समय से सड़क पर बारिश और नाले का गंदा पानी जमा रहने के कारण राहगीरों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जलजमाव की मुख्य वजह नाला निर्माण में लेवलिंग और पानी की निकासी की समस्या है। उनका आरोप है कि नाला निर्माण तो कराया गया, लेकिन सड़क और नाले के बीच ऊंचाई का उचित तालमेल नहीं रखा गया। नाला सड़क से अधिक ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी उसमें सही तरीके से नहीं जा पाता और सड़क पर ही जमा हो जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि नाले के पानी की भी समुचित निकासी नहीं हो रही है। नाले में जगह-जगह बने छोटे-छोटे छिद्रों से पानी बाहर निकलकर सड़क पर फैल रहा है। इसके कारण सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहता है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया और प्रखंड प्रशासन से सड़क एवं नाले की समस्या का स्थल निरीक्षण कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब चार महीने से चली आ रही समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को जलजमाव और गंदे पानी से निजात मिल सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की