चूटूपालू घाटी में बड़ा हादसा: ब्रेक फेल ट्रेलर की टक्कर से एक दर्जन से अधिक घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामगढ़ थाना क्षेत्र की चूटूपालू घाटी में शनिवार को एक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद ट्रेलर ने अपने आगे चल रही बाइक समेत पांच गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना में पांचों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घाटी के एक लेन को बंद कर दिया गया और दूसरे लेन से वाहनों का आवागमन जारी रखा गया।दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को प्रशासन द्वारा सड़क से हटवा दिया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए घाटी में जाम लग गया था, लेकिन अब यातायात सामान्य हो गया है।दरअसल, छड़ से लदा यह ट्रेलर रामगढ़ की ओर आ रहा था। घाटी में अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहनों से टकरा गया।जिन वाहनों को टक्कर लगी, उनमें इनोवा, बोलेरो, हुंडई आई10, फॉर्च्यूनर और एक बाइक शामिल हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक