चौकीदार नियुक्ति की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शेष अभ्यर्थियों के लिए तिथि निर्धारित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : पाकुड़ में चौकीदार के पद नियुक्ति के लिए प्रशासन के द्वारा बचे हुए शेष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा लेने की तिथि निर्धारित कर दी गयी है। 30 नवंबर को पुलिस लाईन पाकुड़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसे लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

उपायुक्त मनीष कुमार ने चौकीदार के पद पर नियुक्ति को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर गहनता पूर्वक विचार-विमर्श किया। तय किया गया कि कड़ी सुरक्षा व निगरानी के बीच अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जायेगी। सुबह पांच बजे से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए डीसी ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी में तैनात सरकारी कर्मियों के अलावा किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगा। आयोजन स्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं रहेगी। दौड़ में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा कोई एक पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आयेंगे। प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी करायी जायेगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक सेवा में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी।

इसके अलावा उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने चौकीदार भर्ती दौड़ की तैयारी को लेकर पुलिस लाईन मैदान का किया स्थल निरीक्षण

जिले में चौकीदार की बहाली से होने वाले दौड़ की तैयारी को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा पुलिस लाईन मैदान का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने चौकीदार की बहाली से संबंधित होने वाले दौड़ की सारी तैयारी सुदृढ़ करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हो, इसकी तैयारी सुनिश्चित कर लेंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया,परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ श्री डीएन आजाद, पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक