छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला, दो होमगार्ड जवानों को बंधक बनाकर की मारपीट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में पुलिस पर हमले की एक और घटना सामने आई है. सेमरा थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में उत्पाद विभाग की टीम शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया.

छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाकर वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन दो होमगार्ड जवान ग्रामीणों के कब्जे में आ गए. हमलावरों ने दोनों जवानों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

इतना ही नहीं, गुस्साई भीड़ ने पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस टीम पर यह हमला उस समय हुआ जब वह इलाके में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी. ग्रामीणों ने अचानक हमला बोलते हुए पुलिस को घेर लिया और हिंसा पर उतर आए.

बिहार में पुलिस पर हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है. राज्य के कई जिलों में अवैध शराब कारोबारियों और ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीमों पर हमला करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की बात कही है. फिलहाल, घायल होमगार्ड जवानों का इलाज कराया जा रहा है, और पुलिस हमलावरों की पहचान कर रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण