जदयू के राज्य परिषद सदस्य बने चंदन भगत, बधाई देने वालों का लगा तांता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

जनता दल यूनाइटेड के जिला महासचिव चंदन कुमार भगत को पार्टी के राज्य परिषद का सदस्य बनाए जाने पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। उनके मनोनयन से जदयू कार्यकर्ताओं और एनडीए नेताओं में खुशी का माहौल है।

राज्य परिषद सदस्य बनाए जाने पर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चंदन भगत को फूल-माला पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, युवा अध्यक्ष सोनू सिंह राणा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत, डंडखोरा प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो सहित कई नेताओं ने चंदन भगत को बधाई दी।

इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अरुण सिंह, विपिन बिहारी साह, अशोक मेहता, धर्मेंद्र नाथ ठाकुर, शोभन चंद्र दास, मनोज मंडल, मुन्ना ठाकुर और नीलांबर दास समेत दर्जनों एनडीए नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राज्य परिषद सदस्य चंदन कुमार भगत ने कहा कि पार्टी के सर्वोत्तम हित में कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कदवा विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वे कटिहार जिले के एनडीए नेताओं के साथ मिलकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जदयू और भाजपा नेताओं ने कहा कि चंदन कुमार भगत ने एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है और उनकी कार्यशैली की सराहना कदवा विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर तक हो रही है। उनके राज्य परिषद सदस्य बनने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

खेत बचाओ सह कृषक गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी

पाकुड़। पाकुड़ प्रखंड की दादपुर पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव में शनिवार को “खेत बचाओ सह कृषक गोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या

मध्यस्थता से सुलझे दो पारिवारिक विवाद, दंपतियों ने फिर साथ रहने का लिया संकल्प

पाकुड़ :  कुटुंब न्यायालय में लंबित दो पारिवारिक मामलों का समाधान आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से कर लिया गया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय

लिट्टीपाड़ा में पूर्व विधायक ने पकड़ा ओवरलोड बालू ट्रेलर, अवैध परिवहन पर उठाए सवाल

लिट्टीपाड़ा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के प्रतिबंध के बावजूद अवैध बालू परिवहन का मामला एक बार फिर सामने आया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं

30 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा हूल दिवस, झामुमो प्रखंड समिति की बैठक संपन्न

महेशपुर। आगामी 30 जून को मनाए जाने वाले हूल दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय, महेशपुर में प्रखंड उपाध्यक्ष