भागलपुर। सावन के पावन महीने में वरिष्ठ जदयू नेता सह साईं विहार इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुड्डू साईं की ओर से कांवरियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवरियों के लिए पेयजल, फल, शरबत, ठंडा तेल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
इस दौरान सुड्डू साईं ने स्वयं कांवरियों की सेवा की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कांवरियों को यात्रा के दौरान हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
सुड्डू साईं ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना मानव सेवा के साथ-साथ भगवान शिव की भक्ति का भी एक माध्यम है। सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की सेवा करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर धार्मिक यात्राओं पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सहायता करनी चाहिए।
शिविर में बड़ी संख्या में कांवरिया पहुंचे और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया। सेवा शिविर के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर शैलेन्द्र तोमर, डॉ. अनिरुद्ध मंडल, प्रो. किशोर कुमार यादव, विकास कुमार, प्रीतम कुमार और अजय कुमार के साथ बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं, साईं विहार इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोगों एवं स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में योगदान दिया।





