जनसेवा और सुशासन से प्रधानमंत्री मोदी ने रचा इतिहास, सबसे लंबे निर्वाचित कार्यकाल पर बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनसेवा, सुशासन और पारदर्शिता प्रधानमंत्री की कार्यशैली की पहचान है। जनधन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, डिजिटल भुगतान और कृषि सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार दोनों ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

 

पटना। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यभार संभालने वाले नेता बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण है।
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनम्रता, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए जनविश्वास का एक नया इतिहास रचा है। उनकी राजनीति का आधार केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और सुशासन रहा है। यही कारण है कि उनकी कार्यशैली को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। जनधन योजना के माध्यम से लगभग 60 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का कार्य किया गया। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है।
श्री सिन्हा ने बताया कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, जबकि जल जीवन मिशन के माध्यम से करोड़ों घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने समाज के गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।
उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तक लगभग 51 लाख करोड़ रुपये सीधे पहुंचाए गए हैं। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ी है बल्कि बिचौलियों की भूमिका भी समाप्त हुई है। सरकार ने लगभग चार लाख करोड़ रुपये के संभावित लीकेज को रोकने में सफलता प्राप्त की है।
डिजिटल इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि आज भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल लेनदेन में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों के जीवन में सुविधा और पारदर्शिता दोनों बढ़ी हैं।
कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि बजट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। खाद्यान्न उत्पादन बढ़ा है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सकल मूल्यवृद्धि के बेहतर परिणाम सामने आए हैं।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में भी कृषि क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिले हैं। राज्य आज मखाना और मशरूम उत्पादन में अग्रणी है, जबकि शहद, सब्जी, आलू और आम उत्पादन में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है। साथ ही 80 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा और जनकल्याण की योजनाएं देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचती रहेंगी।
rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नालसा संवाद योजना न्याय तक पहुंच मजबूत करने का प्रभावी माध्यम, ग्रामीणों को दी जानकारी

  गोड्डा जिले में झालसा के 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर में ग्रामीणों को

सुंदरपहाड़ी प्रखंड कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

  गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में प्रखंड विकास

उधवा में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रेस प्रखंड इकाई का गठन, नई कार्यकारिणी का हुआ चयन

  उधवा झील सह पक्षी अभ्यारण्य स्थित गेस्ट हाउस परिसर में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रेस की बैठक आयोजित कर उधवा प्रखंड इकाई का गठन किया

जिला स्तरीय एडवोकेसी बैठक में बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत बनाने पर व्यापक मंथन और चर्चा

  साहिबगंज में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय एडवोकेसी बैठक में बाल संरक्षण तंत्र को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने पर