जनहितकारी योजनाओं के लिए रामनगर और बरमसिया में भूमि तलाशने पहुंचे डीसी लोकेश मिश्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिले में जनहितकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सोमवार को गोड्डा प्रखंड के रामनगर और बरमसिया गांव का दौरा कर संभावित सरकारी भूमि का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों से भूमि के रकबे, स्वामित्व, राजस्व अभिलेख, पहुंच मार्ग, जल निकासी, विद्युत आपूर्ति और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आवश्यक मानकों के अनुरूप भूमि का चयन कर राजस्व अभिलेखों का शीघ्र सत्यापन किया जाए और समय सीमा के भीतर प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उपायुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को बिना किसी अनावश्यक देरी के धरातल पर उतारना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस