जमशेदपुर में 25 जुलाई को होगा सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला/जमशेदपुर: सोना देवी यूनिवर्सिटी, स्काईवे करियर हब के सहयोग से 25 जुलाई 2026 को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित द एल्कोर होटल में ‘सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम शनिवार शाम 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें झारखंड के शिक्षा जगत से जुड़े उत्कृष्ट शिक्षकों, प्राचार्यों, शिक्षाविदों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सोना देवी यूनिवर्सिटी की सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने बताया कि इस वर्ष से शुरू होने वाला यह पुरस्कार समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को पहचान देना तथा उन्हें सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि कोल्हान क्षेत्र के 100 से अधिक शिक्षण संस्थानों से प्राप्त प्रोफाइल के आधार पर विश्वविद्यालय की सर्च कमेटी ने पुरस्कारों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया है।

कार्यक्रम में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, पायनियर इन एजुकेशन अवार्ड, विजनरी प्रिंसिपल अवार्ड, बेस्ट स्कूल मैनेजमेंट अवार्ड, यंग प्रिंसिपल अचीवमेंट अवार्ड, इनोवेशन इन एजुकेशन अवार्ड, आउटस्टैंडिंग एजुकेटर अवार्ड, एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड, इंस्पिरेशनल टीचर अवार्ड, डिजिटल लर्निंग एक्सीलेंस अवार्ड और स्टूडेंट मेंटर ऑफ द ईयर सहित कई श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय के अनुसार, यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार, नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में राज्यभर के प्रमुख स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शिक्षाविद, विश्वविद्यालयों के अधिकारी और शिक्षा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।

सोना देवी यूनिवर्सिटी ने उम्मीद जताई है कि यह पुरस्कार समारोह झारखंड के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक आयोजनों में अपनी पहचान बनाएगा और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. नीलमणि कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।