जमीन विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजमहल: राजमहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयराम डांगा गांव में बुधवार को जमीन विवाद ने एक दुखद मोड़ ले लिया। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक भूमि विवाद के कारण हुई हिंसक झड़प में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मृतक के पुत्र रामदेव यादव ने बताया कि उनके पिता रुदल यादव (70 वर्ष) और चाचा हरिकिशोर यादव के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पूर्व में कई बार पंचायतें आयोजित की गई थीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। बुधवार को जब हरिकिशोर यादव विवादित जमीन पर बाउंड्री का निर्माण करवा रहे थे, तो रामदेव यादव ने इसका विरोध किया, जिससे विवाद ने उग्र रूप ले लिया।

आरोप है कि विरोध करने पर हरिकिशोर यादव और उनके पुत्रों—राम अवतार, धर्मराज, धर्मवीर और परमेश्वर यादव—ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान रामदेव यादव तो अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन बीच-बचाव के लिए आए उनके पिता रुदल यादव, माता रेखा देवी (60 वर्ष) और भाई जीतू यादव (25 वर्ष) बुरी तरह घायल हो गए।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. उदय टुडू ने रुदल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रेखा देवी और जीतू यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित पुलिस की टीम और सहायक अवर निरीक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई तेज कर दी थी।

पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित