जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग की प्रक्रिया शुरू, पक्ष-विपक्ष के 145 सांसदों ने सौंपा प्रस्ताव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ सोमवार दोपहर महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हो गई। जस्टिस वर्मा के घर पर जले हुए 500 रुपये के नोटों के ढेर मिलने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा था। सोमवार को सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के 145 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को महाभियोग प्रस्ताव का ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। खास बात यह रही कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों (तेलुगु देशम पार्टी, जेडीयू और जेडीएस) के सांसदों ने भी प्रस्ताव पर समर्थन जताया। हस्ताक्षर करने वालों में भाजपा से पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एनसीपी की सुप्रिया सुले जैसे नाम शामिल हैं। यह स्वतंत्र भारत में पहली बार है जब किसी कार्यरत हाईकोर्ट जज के खिलाफ संसद में महाभियोग की प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत आगे बढ़ रही है। अब संसद द्वारा जांच की जाएगी कि जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी या नहीं। इस कदम को भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए