जागरूकता का जिले में नहीं दिख रहा है असर,सरपट नाबालिग सड़कों पर दौड़ा रहे है टोटो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जहां सड़क सुरक्षा कोषांग एवं उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार लगातार जागरूकता हेतु स्कूल एवं अन्य जगह जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में जागरूकता का कोई असर नहीं दिख रहा है। पाकुड़ में वाहन चालक खुलेआम सड़क सुरक्षा नियमों का धज्जियां उड़ा रहे है। पाकुड़ में नाबालिग द्वारा बिना निबंध के सरपट टोटो दौरा रहे है। जो विधि विरोध है। जब तक किसी को लाइसेंस नहीं मिलता है तब तो वह किसी प्रकार के वाहन को चलाने का अनुमति सरकार नहीं देती, वहीं नाबालिग को तो बिल्कुल नहीं चलाना चाहिए। फिर भी सोमवार को अंजना के निवासी एक 13 वर्षीय बालक खुलेआम सड़क पर सरपट टोटो दौरा रहा था, मजे की बात ये भी देखिए उस टोटो में वो पैसेंजर भी लेकर आया था, अब अगर किसी प्रकार से टोटो अनियंत्रित हो जाए तो क्या वह नाबालिग उसे टोटो को संभाल पाएगा ? क्या उस नाबालिग के हाथों में इतना दम है कि वह अनियंत्रित होते हुए टोटो को संभाल सके, फिर भी बड़े बड़े और समझदार लोग जागरूक होकर भी न जाने कैसे नाबालिग बच्चों द्वारा चलाया जा रहा टोटो पर कैसे सवार हो जाता है, और प्रश्न ये भी उठता है कि अभिभावक भी नाबालिग को कैसे टोटो चलाने दे देता है, वही सरकार द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान क्या धरातल पर उतर कर कार्य कर रही है, ये भी एक प्रश्न कही न कही ये सब प्रक्रिया से होता नजर आ रहा है।अब आगे आखिर कब लोग जागरूक होंगे ये भी देखने वाली ही बात है। कुछ वाहन के
जांच अपने मनमानी कर जिला परिवहन नियमों की अनदेखी कर रहे है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक