जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी का तबादला, विदाई समारोह में हुए भावुक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी का तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही वे विशेष सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
डॉ. नवल किशोर चौधरी के तबादले की खबर सामने आते ही भागलपुर के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थानों द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता, जनसरोकारों से जुड़े फैसलों और विकास कार्यों को लेकर उन्होंने शहरवासियों के बीच एक विशेष पहचान बनाई थी। यही कारण रहा कि विदाई समारोहों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं विदाई के दौरान एक भावुक क्षण भी देखने को मिला। अपने संबोधन में डॉ. चौधरी ने कहा कि भागलपुर में बिताया गया समय उनके जीवन के सबसे यादगार अध्यायों में से एक रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का स्नेह, सहयोग और अपनापन उन्हें हमेशा याद रहेगा। अपने अनुभव साझा करते हुए वे भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि भागलपुर के विकास के लिए सभी वर्गों ने जिस तरह सहयोग किया, वह उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा
डॉ. चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भागलपुर से उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा। उनके स्थानांतरण की खबर से जहां प्रशासनिक महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा है, वहीं शहरवासी भी अपने लोकप्रिय जिलाधिकारी को भावुक मन से विदाई दे रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार : डीएम ने लंबित मामलों के निपटारे का दिया सख्त आदेश

कटिहार :जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य

पत्नी पर नकदी व जेवर लेकर घर छोड़ने का आरोप, थाने में दिया आवेदन

कुरसेला थाना क्षेत्र के कोशकीपुर निवासी भीमा कुमार सिंह ने अपनी पत्नी पर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर बिना सूचना के घर छोड़ने

वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का हुआ शुभारंभ, गायक शिव हर्ष सिंह राजपूत ने मचाया धमाल

भागलपुर :  भागलपुर में आर्यन गार्डन रिसोर्ट में वर्षा प्रीत प्रोडक्शन हाउस का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मिर्जा चौकी निवासी गायक शिव हर्ष