जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज।मंगलबार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद, आकांक्षी मद, अनाबद्ध निधी, नीति आयोग से संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गयी।
डीएमएफटी अन्तर्गत स्वीकृत योजनाओं क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कार्यकारिणी एजेंसी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल द्वारा निर्मित मध्य विद्यालय पुलिस लाईन बोरियो में छः अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण, मध्य विद्यालय बरमसिया बरहेट में छः अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का कार्य एकरानामा की प्रक्रिया में है। वहीं सदर अस्पताल परिसर में पेपर ब्लॉक का निर्माण, का कार्य पूर्ण कर ली गई है।कार्यकारिणी एजेंसी एन०आर०ई०पी०, के कायों के विषय में जानकारी ली एवं सभी संचालित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।वहीं ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए तय समय सीमा के अंदर सभी कार्य पूर्ण करने को कहा गया।मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार विन्हा, जिला भुमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता, नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी जिला ग्रामीण विकास विश्वम्बर पटेल, कार्यपालक अभियंता देवीलाल हांसदा,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल रामा कान्त एवं सभी जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद के फैलो उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन