जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डीएलएमटी एवं एएलएमटी के साथ समाहरणालय स्थित सभागार में की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी,सुचारू व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में डीएलएमटी एवं एएलएमटी के साथ बैठक की।

चुनाव को टीम वर्क बताते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने सभी डीएलएमटी एवं एएलएमटी की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें चुनाव के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान तालमेल के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में त्रुटि रहित निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराना निर्वाचन से जुड़े हम सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक बिंदु पर आयोग के स्पष्ट दिशा निर्देश प्राप्त हैं स्वच्छ, निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित निर्वाचन के लक्ष्य को आयोग के स्पष्ट दिशा निर्देशों का अनुपालन कर प्राप्त किया जा सकता है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 अंतर्गत जिले के पाकुड़, महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान होना है। कई मतदान केंद्र महिलाओं की ओर से संचालित किया जाना है, जिसमें पीठासीन पदाधिकारी, पी 1, पी 2 एवं पी 3 महिलाएं होंगी। इन मतदान कर्मियों का 29 अक्टूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डीएलएमटी एवं एएलएमटी को विषयवार महत्वपूर्ण बातों से मतदान कर्मियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने महिला मतदान कर्मियों को हैंडबुक को अच्छी तरह से पढ़ने एवं क्या करें और क्या नहीं करें को अवश्य बताने को कहा, ताकि दायित्व निष्पादन में किसी तरह की कोई चूक नहीं हो।

मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार समेत सभी डीएलएमटी एवं एएलएमटी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन