जिला प्रशासन की देखरेख में अंतर्राज्यीय फेरी सेवा का शुभारम्भ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: बुधवार को जिला प्रशासन, साहिबगंज की देखरेख में साहिबगंज – मनिहारी अंतर्राज्यीय फेरी सेवा अंतर्गत मालवाहक एवं यात्रीवाहक जलयानों का स्थानीय गरम घाट एवं ओझा टोली घाट से उप विकास आयुक्त, साहिबगंज सतीश चंद्रा ने विधिवत रूप से फिता काटकर परिचालन का शुभारंभ किया।जहां सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक फेरी सेवा का संचालन जिला प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा। उधर बीते 12 जुलाई से यहां गंगा में फेरी सेवा बंद है जहां फेरी सेवा बंदोवस्ती के लिए तीन बार टेंडर निकाला गया मगर तीनों बार सिंगल व्यक्ति के स्तर से टेंडर गिराने से बंदोवस्ती तय नहीं हो सकी इससे लोगों को गंगा पार कर बिहार जाने या बिहार के लोगों को झारखंड आने में भारी दिक्कत हो रही थी। वही साहिबगंज मनिहारी के बीच गंगा में सेवा परिचालन के लिए घाट बंदोवस्ती नहीं हो पाने की स्थिति में संताल परगना के आयुक्त के स्तर से स्वीकृति मिलने पर जिला प्रशासन ने जनहित में तत्काल अपने स्तर से ही फेरी सेवा संचालन का निर्णय लिया है। जहां उप विकास आयुक्त ने बताया कि फेरी सेवा का संचालन के लिए किराए पर जहाज उपलब्ध कराने का जिम्मा मेसर्स कन्हाईया लॉजेस्टिक्स को दिया गया है इसके एवज में जिला प्रशासन प्रतिदिन के हिसाब से संबंधित कम्पनी को किराये का भुगतान करेगा। वही यात्री का किराया 51 रुपए व बाईक सहित किराए 154 रुपए जिला प्रशासन ने निर्धारित किया है। इस मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए-सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नु कुमार मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज अंगार नाथ स्वर्णकार,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी,जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव,एवं अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण