जिला प्रशासन के द्वारा लगातार चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी के मद्देनजर लोगों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिदिन संध्या में नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों एवं सभी प्रखंडों के प्रमुख चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिले के विभिन्न स्थानों में अलाव की व्यवस्था से क्षेत्र के लोगों एवं राहगीरों को ठंड से काफी हद तक निजात मिल रहा है।

विदित हो कि जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर परिषद के प्रशासक, सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनके संबंधित क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने को लेकर निर्देशित किया है। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में फॉगिंग एवं खराबे पड़े लाइटों को ठीक कराया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को