जिले के विभिन्न प्रखंड में आयोजित आयुष जांच शिविर में 212 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के निमपानी, अमड़ापाड़ा प्रखंड के छोटापहाड़पुर गांव एवं पाकुड़िया प्रखंड के चौकीसाल गांव में आयुष विभाग की ओर से शनिवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 212 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया।

डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ अशोक मेहता, डॉ मो अफरोज आलम, डॉ अमरेश कुमार, डॉ मिथिलेश सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा एवं डॉ संतोष कुमार यादव ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निःशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई।

कैंप में योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया।प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है।

29 दिसंबर 2024 को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के धुन्धपहाड़ी एवं पाकुड़ प्रखंड के कलिकापुर गांव में आयुष जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं जांच किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और